“KIRWANI MEETS MADHUKAUNS : कुछ तो कहो” का लोकार्पण

विक्रम मोतीलाल प्रोडक्शंस (VMP) के बैनर तले “KIRWANI MEETS MADHUKAUNS: कुछ तो कहो” म्यूजिक एलबम का लोकार्पण, देश के जाने माने शायर व उपन्यासकार श्री प्रियदर्शी ठाकुर ‘ख़याल’ द्वारा किया गया। गीत के बोल हैं –
“कुछ तो कहो ए मेरी जानेजाना, थम जायेगी सांस ओ जानेजाना”। गीत की लेखिका प्रोफेसर सुमन यादव है। इसमे गायन प्रोफेसर सुमन यादव एवं यशवर्धन सिंह यादव का है। धुन और ध्वन्यांकन विक्रम यादव का है, संगीत समायोजन हेमंत डांगी और छायांकन रितेश सक्सेना का है। इस गीत को श्रोतागण यूट्यूब (youtube.com/c/vikrammotilalproductionsvmp) पर देख
सकते हैं।

error: Content is protected !!