भारत विकास परिषद अजयमेरु शाखा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम महेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल, कोटडा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप पारीक ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
शाखा सचिव अनुपम गोयल ने भारत विकास परिषद ने बारे में परिचय दिया परिषद पांच सिद्धातो पर कार्य करती है सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार एंव समर्पण । आज संस्कार प्रक्लप के तहत विधालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की हौंसलों की उड़ान अभी बाकी है परिंदों के लिए आसमान बाकी है मन लगाकर आत्मविश्वास के साथ पढ़े और अपने विद्यालय और गुरु का नाम सदैव रोशन करें ।
जिला अध्यक्ष दिलीप पारिक ने विद्यार्थियों से कहा कि गुरु एक कुम्हार की तरह है जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी के बर्तन का आकार देने के लिए कई प्रकार से उपयोग करता है तब जाकर एक मिट्टी का बर्तन तैयार होता है इसलिए यदि गुरु किसी बात पर आपको टोके तो विश्वास रखें कि गुरु सदैव शिष्य का भला ही चाहते हैं ।
शाखा कोषाध्यक्ष अशोक टांक ने कहा कि इतिहास गवाह है गुरु ही शिष्य का सबसे बड़ा शुभचिंतक होता है । गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में उनहोंने बदलते परिवेश में पारंपारिक मूल्यों को बनाए रखने की बात पर जोर दिया ।
प्रक्लप प्रभारी प्रतीक मंगल ने कहा कि इस अवसर पर स्कूल मे गुरु शिष्य पंरपरा पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस मे कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थीयो ने भाग लिया । प्रथम तीन विद्यार्थी नमन सोनी, तेजस्वी महेश्वरी, प्राची बारीया को पुरस्कार दिया गया ।
विद्यालय की चेयरमैन ताराचन्द महेश्वरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी भारत विकास परिषद अजयमेरु शाखा सदस्यों का और अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती भावना वर्मा सहित 6 शिक्षक श्रीमती बबीता माथुर, श्रीमती कल्पना वर्मा, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, कुमारी प्राची व्यास, श्री अभीजीत निगम और 5 विद्यार्थियों नेहा सोनी, प्राची बारीया, तेजस्वी महेश्वरी, लक्षिता वर्मा व यतेंद्र शर्मा का सम्मान किया गया ।
आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिलीप पारीक, सचिव अनुपम गोयल , कोषाध्यक्ष अशोक टांक, प्रक्लप प्रभारी प्रतीक मंगल, ब्रिजेश माथुर, पंकज गर्ग, आशिष वर्मा, सौरभ जैन, अनुज माथुर, राहुल जैन आदि उपस्थित रहे ।
अनुपम गोयल
शाखा सचिव
भारत विकास परिषद अजयमेरु शाखा , अजमेर
9214429399