प्रसिध्द पत्रकार श्री करन थापर ने दिनांक 30.7.06 के हिन्दुस्तान टाईम्स में छपे अपने लेख “The Fun Of being Wrong” में देश-विदेश में “विशेष इंगलिश” में लिखे हुए कुछ दिलचस्प उदाहरण दिए है. आपको तो विदित ही है कि जैसे चिकित्सा-क्षेत्र में “झोला-छाप” डाक्टर 
.
इनके शिष्यों के स्थान स्थान पर खोले गए संस्थानों के कुछ विज्ञापनों के नमूनें देखिए. एक डिपार्टमेंटल स्टोर अपने बंद रहने की सूचना से दे रहा है. This STOR is not open today. Becos IT is closed. By Menejar.
एक संस्थान ने विज्ञापन में लिखा Vacancy. A male sales girl is wanted.
पालतू पशुओं के क्रय-विक्रय केन्द्र का उदाहरण देखिए. We Sell. Dog Childrens. Boys & girls.
एक Super Saloon ने साईन बोर्ड पर सरे आम लिखा हुआ है. Children cutting……Rs..20.
एक रेस्टोरेंट के बोर्ड पर लिखा है. Fast Food. CHIKAEN RISE. CHIKAEN K A V A P. EGE RISE. GEE RISE. GOPI MANSUREIN. (शायद आशय होगा गोभी-मैन्चूरियन)
दूसरे रेस्टोरेंट की आपके लिए रेसिपी. PIZZA. S Pl. PAV BHAJI. Send Witches. Tea coffe.
विभिन्न सेवाओं का विज्ञापन देखिए. Pen card, Votar Card, Marig card And Barth Satifiket.
किराये पर मकान का विज्ञापन. 2 Rooms, 1 Hole. 2 Bath rooms And 1 kitchen.
लेप टॉप रिपेयरिंग सेंटर का विज्ञापन देखिए. Lap top Reappearing.