राष्ट्रीय सिन्धी ज्ञान प्रतियोगिता में ऑनलाइन पंजीयन

7 सितम्बर -भारतीय सिन्धु सभा की ओर से राष्ट्रीय सिन्धी ज्ञान प्रतियोगिता में ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन 31 अक्टूबर 2021 तक किया जा सकेगा। प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु प्रदेश के भाषा एवं साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में युवाओं को जोडकर पंचायत के साथ सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होगें। ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को 51000 रूपये के इनाम वितरित किये जायेगें। प्रतियोगिता में देशभर से समाजबन्धु सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतियोगिता में आब्जेक्टिव प्रश्न देवनागिरी में होगें और प्रश्न राजस्थान में आयोजित सिन्धी बाल संस्कार शिविर में प्रकाशित व वितरित पुस्तक से तैयार किये जायेगें।
प्रतियोगिता में जुडाव के लिये राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी संरक्षक सुरेश कटारिया, संगठन मंत्री डॉ. कैलाश शिवलाणी श्रीमति वंदना वजीराणी (चित्तौडगढ) श्रीमति शोभा बसंताणी(जयपुर) गिरधारी ज्ञानाणी, राजकुमार दादवाणी (खैरथल) महेश टेकचंदाणी, कैलाश लखवाणी (अजमेर) मूलचंद बसताणी, नवलकिशोर गरनाणी, प्रकाश मनवाणी (जयपुर) हीरालाल लखवाणी, कोकिलाबेन, राधाकिशन शिवलाणी (पाली) नरेश टहिल्याणी जय चंचलाणी, सावित्री(कोटा) घनश्याम हरवाणी (श्रीगंगानगर) टीकम पारवाणी, श्याम आहूजा सुरेश केसवाणी (बीकानेर) घनश्याम मंघनाणी (हनुमानगढ) वासदेव बसराणी, राजा संगताणी (बालोतरा) वीरूमल पुरसवाणी, प्रकाश फुलवाणी, भगवान नथराणी से सम्पर्क किया जा सकता हैं।

(ईश्वर मोरवाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.9414349864

error: Content is protected !!