मेले के नाम पर उच्चक्को की मौज

केकड़ी 16 सितंबर (पवन राठी)तेजा दशमी पर भरने वाले मेले को तो कोरोना का ग्रहण लग गया परंतु कोरोना पर आस्था भारी पड़ती दिखी।इसी आस्था के सैलाब में चोर उच्चक्को की मौज हो गई।
गौर तलब है कि शहर में बिजासन माता मंदिर परिसर में ही तेजाजी का स्थान भी स्थापित है।शहर की आस्थावान जनता ने तेजाजी और माताजी के दर्शन कर मत्था टेक कर पुण्य लाभ अर्जित करने का मानस बनाया उसके कारण सवेरे से ही बिजासन माता मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ होना प्रारम्भ हो गई थी।इस भीड़ का आस्थावान भक्तों को पुण्य लाभ मिला या नही लेकिन इतना जरूर है कि चोर उच्चक्को ने इसकाB भरपुर लाभ उठाया और चार महिलाओ के गलों से सोने की चेने उड़ाने में वे काम्याब रहे।पुरानी केकड़ी गुजराती मोहल्ला निवासी सुशीला देवी राठी पत्नी चांद करण राठी ;जांगिड़ समाज पुरानी केकड़ी की ही महिला जूनिया गेट निवासी वैध रामनिवास की पुत्र वधु सहित एक और महिला अब तक चोर उच्चक्को का शिकार हो चुकी है।इनमे से केवल दो द्वारा ही पुलिस थाना केकड़ी में FIR दर्ज करवाई गई है।
पुलिस कीउपस्थिति के बावजूद उच्चक्के अपने मंसूबो को पूरा करने में सफल रहे।पुलिस थाना केकड़ी द्वारा एहतियाती तौर पर मंदिर के आसपास 6 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी उसके बावजूद भी ऐसी घटनाओं का कारित होना चिंताजनक है जो यह स्पस्ट करती है कि शहर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है।इसकी रोकथाम के लिए पुलिस को ठोस रणनीति बनाकर उसको क्रियान्वित करके ही अपराधों पर नकेल कसी जा सकती है इसे नकारा नही जा सकता।इसमें जन सहभागिता अत्यंत जरूरी है।

error: Content is protected !!