अजमेर 2 अक्टूबर – गांधी जयंती के अवसर पर पार्षद व सेवादल महासचिव द्रौपदी कोली द्वारा कार्यालय पर सेवादल के कार्यकर्ताओं साथ गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश महासचिव द्रौपदी कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का हमें गांधीजी के आदर्श व पद चिन्हों पर चलकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपने आप में त्याग और समर्पण की मूर्ति है। आज हम सब लोग आजादी की खुली सांस ले रहे हैं वह सब महात्मा गांधी की देन है उनके बिना यह सब संभव नहीं था उनके द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन, सत्याग्रह इत्यादि कई आंदोलन चलाकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर बाध्य किया। इसी के चलते आज महात्मा गांधी जी की जयंति पर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर याद किया व उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हरिप्रसाद जाटव, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, ताराचंद गडौरिया, सरवनलाल गुर्जर, सलीम, लाजवंती, लता डाबरा, सरोज गहलोत, जय श्रीउमा देवी, कांता, नर्मदा, नंदिनी, पुष्पा इत्यादि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
(द्रोपदी कोली)
. 9351329069