चित्तौड़गढ़ 5 अक्टूबर(पवन राठी)आन बान और शान की धरा चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान विशिष्ठ न्यायाधीश NDPS कोर्ट संख्या 1चित्तौड़गढ़ श्री किशन गूजर से शिष्टाचार भेंट का शोभाग्य प्राप्त हुवा।न्यायाधीश बनने के बाद मेरी श्री गूजर से यह प्रथम भेंट थी अतः उनके चैम्बर में ही माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।सहज सरल एवम मृदु भाषी गूजर ने बहुत ही आत्मीयता से मुलाकात की और ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
श्री गूजर से मेरी मुलाकात बर्षो पहले जब ये अजमेर में वकालत करते थे तब पुपिल्स वाच नामक NGO के स्टेट कॉर्डिनेटर के रूप में हुई थी।श्री गूजर सदैव पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्तपर रहते थे यही इनकी विशेषता है।जब इनसे भेंट करने पंहुचा उस वक़्त ये चैम्बर से कोर्ट जाने की तैयारी में थे जैसे ही मेरा विजिटिंग कार्ड उनके पास पंहुचा तुरंत मुझे बुलाकर आत्मीयता से मुलाकात की और चर्चा के दौरान केकड़ी अजमेर सरवाड़ के अनेको अभिभाषक साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके पुरानी यादों को तरोताजा किया।
अंत मे फिर शीघ्र मुलाकात के वादे के साथ श्री गूजर से प्रस्थान की अनुमति मांगने पर द्वार तक see off किया गया जो उनकी विनम्रता एवम सहजता को ही परिलक्षित करता नजर आया।