पट्टे नहीं मिलने से जनता परेशान-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 8 नवम्बर। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कहा कि इन दिनों प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान चल रहे हैं, लेकिन अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आबादी भूमि विस्तार और पट्टे के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाथीखेड़ा में लोगों को पट्टे नहीं मिलने की बात सामने आई है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि जो भी व्यक्ति वर्ष 1996 से पहले जमीन पर बसे हुए हैं, उन्हें अजमेर विकास प्राधिकरण और संबंधित क्षेत्र में संबंधित एजेंसी द्वारा आबादी विस्तार कर पट्टे दिए जा रहे हैं। वे इस मामले में सभी संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
डेªनेज सिस्टम बार-बार हो जाता है फेल
देवनानी ने कहा कि शहर का ड्रेनेज सिस्टम बार-बार फेल हो जाता है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता है और उससे सड़कें बनने के कुछ दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। फाॅयसागर रोड पर अनेक जगह ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि वे डेªनेज सिस्टम का प्लान तैयार करवाकर इस समस्या का समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
-डेंगू की रोकथाम में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग फेल
देवनानी ने डेंगू की रोकथाम में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता, ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स, प्लाज्मा व रक्त दान करने वालों को तवज्जो नहीं देने और जरूरतमंद मरीजों के परिजन से प्राइवेट लैबों से रक्त लाने जैसे मुद्दों सहित शहर की विभिन्न समस्याएं सोमवार को जिला प्रशासन के समक्ष उठाईं।
देवनानी ने जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से हुई मुलाकात में कहा कि इन दिनों डेंगू बीमारी महामारी का रूप लेती जा रही है, लेकिन चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नेहरू अस्पताल के ब्लड बैंक में भारी अनियमितताएं, मनमानी और लापरवाही फैली हुई है। गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए जब कोई दानदाता प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और रक्त दान करने के लिए जाता है, तो उसमें अनेक प्रकार की कमियां बताकर उसे रवाना कर दिया जाता है। इसके बाद संबंधित मरीज के परिजन से प्राइवेट लैबों से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और रक्त लाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि अनेकों ऐसे सहृदयी युवा व दानदाता होते हैं, जो मानवता की भावना में मन रखते हुए गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए आगे आते हैं, लेकिन नेहरू अस्पताल में ब्लड बैंक वाले उनकी भावनाओं और मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने नेहरू अस्पताल प्रशासन से बात कर व्यवस्थाओं में सुधार करवाने का भरोसा दिलाया है।
आनासागर पुलिस चैकी बने
देवनानी ने आनासागर पुलिस चैकी बनाने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर के अलावा जिला पुलिस अधीक्षक से भी बात की है। इस पर उनका कहना था कि इस संबंध में प्रस्ताव मिलने पर प्रयास किए जाएंगे।

error: Content is protected !!