पेन इंडिया अवेयरनेस अभियान एवं विधिक सेवा सप्ताह के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक

माननीय न्यायाधीपति श्री यू.यू. ललित, न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज दिनांक 08.11.2021 को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतवर्षीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान एवं दिनांक 08.11.2021 से 14.11.2021 तक आयोजित होने वाले विधिक सेवा सप्ताह के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से एडीआर सेन्टर संयोगिता नगर अजमेर में बैठक श्रीमान अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजमेर श्री कौशल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में रखी गयी जिसमें श्री रामपाल जाट सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर, श्री राजेन्द्र चौधरी समाज कल्याण विभाग, श्रीमती मुन्नी शर्मा शिक्षा विभाग अजमेर, संतोष प्रजापति पीआरओ, मीनू माथुर एवं सुमन कुमार महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में निम्न विचार-विमर्श किया गया।:-
1. समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दो शिविरों का आयोजन किया जाना तय किया गया। जिसमें से एक शिविर दूरस्थ पंचायत समिति अंराई में किया जाएगा। इस हेतु समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि को कार्यक्रम के संबंध में जरूरतमंदों एवं लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को सूचित करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
2. ऐसे बच्चे जिन्होने कोविड महामारी के दौरान माता-पिता अथवा दोनों को खो दिया है, को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पैरालीगल वॉलेन्टियर एवं पैनल अधिवक्ता की टीमों का गठन किया जाएगा।
3. महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अवधि 4 घंटे की रहेगी। उक्त कार्यक्रम का आयोजन रिसोर्स पर्सन सुश्री आशा अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम नगर निगम क्षेत्र एवं जिला परिषद क्षेत्र में आयोजित होंगे जिसमें महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा तथा महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बाल विवाह रोकथाम से संबंधित जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
4. जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से जिला स्तरीय चित्रकला, निबन्ध, स्लोगन लेखन तथा लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
5. दिनांक 14 .11.2021 को एनएसएस, एनसीसी व स्काउट के बच्चों की जिला स्तर पर व छात्र-छात्राओं की प्रत्येक तालुका स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन, स्वयं सेवी सस्थाओं, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, पैनल अधिवक्ताओं आदि के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित किया जाएगा।
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
(अपर जिला एवं सेषन न्यायाधीष)
अजमेर

error: Content is protected !!