रैपिडो ने सुपरस्टार रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार सितारों से सजा एक बड़ा ऐड कैंपेन लॉन्च किया

नई दिल्ली, नवंबर, 2021 – भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे बाइक-टैक्सी ऐप, रैपिडो ने अपने पहले सेलिब्रिटी कैंपेन “स्मार्ट हो तो रैपिडो” के लॉन्‍च की घोषणा की। इस कैंपेन को शुरू करने के पीछे रैपिडो का रणनीतिक उद्देश्य खुद को उपभोक्ता केंद्रित ब्रैंड के रूप में पेश करना और लोगों को अपनी प्रमुख पेशकशों एवं विशेष खूबियों के बारे में शिक्षित करना है। कंपनी ने पहली बार अपनी अनोखी और बेहतरीन सेवाओं के प्रति जागरूकता जगाने के लिए फिल्म के सुपरस्टार्स का सहारा लिया है। कंपनी मार्केट में अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है और लोगों के रोजाना सफर करने के तरीके को बदलना चाहती है।
5 नवंबर से लाइव हुए, इस 6 हफ्ते के कैंपेन में एचएसएम ( हार्डवेयर सिक्युरिटी मॉड्यूल्स) और नॉन एचएचएम बाजारों के लिए दो फिल्में चलाई जाएंगी। एचएसएम मार्केट के लिए बनाई गई फिल्म का निर्देशन सिजिल श्रीवास्तव ने किया है और नॉन एचएसएम मार्केट के लिए निर्मित फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है। इन फिल्मों को ड्रीम वॉल्ट मीडिया ने निर्मित किया है। इस ऐड कैंपेन फिल्म में सुपरस्टार रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन दिखाई देंगे। यह कैंपेन देश भर के 14 शहरों में ओओएच, रेडियो, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑन एयर होगा।
रैपिडो में मार्केटिंग हेड अमित वर्मा ने अपनी तरह की पहली घोषणा पर कहा, “हमें रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन के साथ अपना पहला सेलेब्रिटी कैंपेन रिलीज कर काफी खुशी हो रही है। ये दोनों प्रतिभाशाली अभिनेता रोजाना आने-जाने के साधनों के लिए रैपिडो के इस्तेमाल करने के विकल्प को लोगों के सामने पेश में हमारी मदद करेंगे। इससे रोजाना आने-जाने के किफायती और सुविधाजनक सफर के युग का सूत्रपात होगा।“
ऐड कैंपेन के तहत, रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन, दो स्मार्ट और चालाक शख्सियत वाले लोग, बब्बन और गुरु, का किरदार अदाकर अपने फैंस का मनोरंजन करेंगे। ये अनोखे और दिलचस्प किरदार रोजाना यात्रा करने वाले उन लोगों को, जो बसों और ऑटो में यात्रा करने की परेशानियों से तंग आ चुके हैं, उन्हें कहीं भी आने-जाने के स्मार्ट ऑप्शन के रूप में रैपिडो चुनने का विकल्प देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे। रैपिडो द्वारा पेश बाइक-टैक्सी से आपके सफर में लगने वाले समय में कटौती हो सकती है। रैपिडो अपने ग्राहकों को समय पर, सुविधाजनक और किफायती राइड्स प्रदान करेगी।
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने इस कैंपेन के बारे में कहा, “मैं रैपिडो के साथ जुड़कर काफी खश हूं। अपने पहले ऐड कैंपेन के लिए कंपनी के साथ की गई साझेदारी का मैंने वाकई में आनंद उठाया। इस ऐड फिल्म की शूटिंग के दौरान सचमुच काफी बेहतरीन अनुभव हुआ। इस फिल्म में मैंने एकदम अलग तरह का किरदार (बब्बन) निभाया है जिसका स्‍टाइल बिल्‍कुल अनूठा और ओरिजनल है और उसकी शख्सियत अपने आप में बेजोड़ है। अब यह मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। मैं इसके लिए अपना योगदान देकर काफी प्रसन्न हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह ऐड कैंपेन वास्तव में काफी सफल होगा।”
अल्लू अर्जुन ने कहा, “मैं अपने को ऐसा व्यक्ति मानता हूं, जो किसी भी समस्या का यथासंभव सर्वश्रेष्ठ समाधान पेश कर मुश्किल स्थिति से निपटने का तरीका जानता है। इसलिए जब रैपिडो ने मुझे गुरु के रोल के लिए संपर्क किया तो मै काफी उत्साहित हो गया। रैपिडो काफी असाधारण ढंग से काम कर रहा है और मैं इस कैंपेन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। इस ऐड कैंपेन से कंपनी को मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी।”
रैपिडो ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने और ग्राहकों को स्थानीय तौर पर उनके प्रॉडक्ट की डिलिवरी के प्रति खासी प्रतिबद्धता जताई है। इससे कंपनी को कोरोना से पहले के स्तर की तुलना मे 85 फीसदी तक कुल राजस्व को फिर से हासिल करने की अनुमति मिली। अगस्त 2021 में 52 मिलियन डॉलर का फंड हासिल करने के बाद कंपनी अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए तैयार हैं। इसमें 2021 के अंत तक अपने ऑटो का बेड़ा 5 लाख ऑटो तक बढ़ाना शामिल है।

error: Content is protected !!