हर्षोल्लास से मनाएंगे बाबा श्याम का जन्मोत्सव

ब्यावर। खाटू नरेश बाबा श्याम का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कार्तिक एकादशी के मौके पर शहर में फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस खास मौके पर कलकत्ता से मंगवाए गए विविध किस्मों के रंग-बिरंगे फूलों से बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। संध्या आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें श्री श्याम परिवार के गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे। भव्य आतिशबाजी के बीच इत्र व पुष्प वर्षा भी की जाएगी। बाबा के जन्मोत्सव को लेकर श्यामप्रेमी उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
Attachments area

error: Content is protected !!