देशभर के 25000 प्रतिभागियों में से टॉप-21 में आकर अजमेर का गौरव बढ़ाया।
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता मंे सम्मानित अतिथि के रूप में कंवल प्रकाश किशनानी भी होगे शामिल
अजमेर 12 अक्टूबर। राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट, रोहिणी, सेक्टर-22, दिल्ली में 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर से चयनित 21 प्र्रतिभागी भाग लेकर राम की महिमा पर प्रस्तुति देगें।
संस्था के अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि परमाध्यक्ष, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती होगें एवं प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाराजा अग्रेसन विश्वविद्यालय, हिमाचल के कुलाधिपति डॉ. नंद किशोर गर्ग उपस्थिति होगे एवं सम्मानित अतिथि के रूप में, स्वामी ग्रुप के सीएमडी कंवल प्रकाश किशनानी, महाराजा अग्रेसन टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष विनित गुप्ता, काईजन मेटेल फोरमिग के एमडी श्री नरेश चावला उपस्थित रहेगें तथा आमंत्रित कवि के रूप में सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री सुनील जोगी (दिल्ली), राष्ट्रीय कवि संगम के महामंत्री डॉ. अशोक बत्रा, प्रसिद्ध ओज कवि अमर अक्षर (इंदौर म.प्र.), प्रसिद्ध गीतकार कमलेश शर्मा (इटावा उ.प्र), प्रसिद्ध कवि संदीप द्विवेदी (रीवा म.प्र) उपस्थित रहेगें।
महामंत्री नरेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि देशभर के 29 प्रांत के 25000 प्रतिभागियों मे से चयनित 21 प्रतिभागियों में प्रिया सांगवा (अजमेर), अक्षिता पाठक (झारखंड), श्रेताशुं कु. मिश्र (गोरक्ष उप्र), (गोरक्ष उप्र) मुदिता वशिष्ठ चंडीगढ, प्रेरणा मुकंद (बैगलूर), दिव्यांशु झा (राजयपुर), सोमी मजुमदार (कोलकता), गुरशीत कौर खनुजा (छत्तीसगढ़), अभिष्यंत (सोनीपत हरियाणा), उषा ‘शोना’ (चम्पा, हिमाचल), विभूति गुप्ता (पूर्वी दिल्ली), राजनंदिनी तिवारी (हावड़ा, पं. बंगाल), प्रतीक व्यास (मुबंई), पार्थ शर्मा (कोटा), आस्था दवे (नरसिंहपुर म.प्र), साक्षी सिंह (रायबरेली), आरव शर्मा (हिमाचल), मानसी दवे (मुंबई), उद्यांश पांडेय (गौरखपुर उ.प्र), सचिन त्रिपाठी (रीवा, मध्यप्रदेश), पंकज राणा (नोएडा उ.प्र) श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में काव्य पाठ की प्रस्तुति देगें।
राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम को 31000/-, द्वितीय को 21000/-, तृतीय को 11000/- नगद पुरस्कार प्रदान किए जाऐगें। अजमेर से संस्था के जिला अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी महामंत्री नरेन्द्र भारद्वाज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उपस्थित रहते हुए अजमेर का प्रतिनिधित्व करेगें। अजमेर से एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को प्रातः 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा, जिसमे प्रिया सांगवा व उनके परिवार सदस्यों के साथ अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा महामंत्री नरेन्द्र भारद्वाज उपाध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, मुस्कान अग्रवाल, सुनील कुंमार जायेगे।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059