अजमेर आम आदमी पार्टी ने 9वा स्थापना दिवस मनाया
आज दिनांक 26-11-21 को आम आदमी पार्टी अजमेर द्वारा पार्टी का 9वा स्थापना दिवस मनाया गया । इस उपलक्ष में आज पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा अजमेर स्थित जेएलएन हॉस्पिटल व पुष्कर स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में फल वितरण किए गए।
स्थापना दिवस पर महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी की संस्थापक सदस्य कीर्ति पाठक ने बताया कि 9 वर्ष पूर्व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए और व्यवस्था परिवर्तन के लिए कुछ आंदोलनकारियों ने प्रतिबद्धता जताई थी और आम आदमी पार्टी का गठन किया था। आज अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हम सब आंदोलनकारी उसी पथ पर अग्रसर है और इसी सपने को साकार करने के लिए प्रयत्नशील है।
अजमेर जिला अध्यक्ष मीना त्यागी ने बताया कि आम आदमी पार्टी की स्थापना 26 नवंबर 2013 को हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी व प्रदेश में सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सफाई समेत तमाम सुविधाएं दिलाई जाएगी।
अजमेर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार ने बताया कि जनता आम आदमी पार्टी को सम्मान दे रही है। जनता को दिल्ली का केजरीवाल माडल पसन्द आ रहा है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को देश का संविधान तैयार हुआ था और आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। देशभर में संविधान के ऊपर मंडरा रहे खतरे से लड़ने के लिए आज आम आदमी पार्टी सक्षम है।
आज के कार्यक्रम में ज़िला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, अजमेर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष हरिराम कोडवानी , प्रीतम, हिमनंदिनी चौहान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ज़िला सचिव ऋषिदत्त शर्मा , अजमेर उत्तर विधान सभा उपाध्यक्ष फ़हीम अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर