रेलवे द्वारा काठगोदाम /रामनगर-जैसलमेर-काठगोदाम/ रामनगर रेलसेवा को रद्द किया गया था, इस रेलसेवा का दिनांक 01.12.21 से 2.03.22 तक संचालन बहाल किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार निम्न अवधि में रद्द रेलसेवाऐं बहाल की गई है:-
1. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम/ रामनगर-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 01.12.21 से 28.02.22 तक।
2. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर- काठगोदाम/रामनगर रेलसेवा दिनांक 03.12.21 से 02.03.22 तक ।
नोटः- पूर्व में उपरोक्त रेलसेवा को उपरोक्त अवधि में कोहरे के कारण रद्द किया गया था, परन्तु अब यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में संचालित होगी ।