परीक्षा यज्ञ का आयोजन

केकड़ी 10 दिसंबर (पवन राठी) पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यक राजू माली ने बताया कि विद्या भारती द्वारा जारी निर्देशो की पालना करते हुए इस परीक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमें सभी भैया बहिनों व आचार्यो ने भाग लिया।
यज्ञ आयोजन का मुख्य मकसद छात्र-छात्राओं में धार्मिक भावनाओं का संचार करना एवम पर्यावरण शुद्धिकरण है।यज्ञाचार्य की भूमिका राम राज द्वारा निभाई गई।बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माया ओझा -अरविंद कुमार तेली व अन्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन घिसानाथ योगी द्वारा किया गया ।

error: Content is protected !!