केकडी 10 दिसम्बर(पवन राठी)
रा.उ.मा.वि.केकड़ी में शुक्रवार को राज्य सरकार के आदेशानुसार लीड निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वाधान में आज मानवाधिकार दिवस पर समावेशी लोकतंत्र का आधार-मानवाधिकार विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम प्रभारी विनोद कुमार जैन ने छात्र छात्राओं को मतदान का महत्व बताया, तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के तरीके बताए । पारी प्रभारी दशरथ सिंह शक्तावत व जगदीश प्रसाद जांगिड़ ने मतदान सम्बंधित खेल, एन वी एस पी पोर्टल के बारे में , वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से नव मतदाताओं के पंजीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।कार्यक्रम का संचालन बिहारीदान चारण ने किया । पुरुषोत्तम सैनी, रमाकांत पारीक व कालूराम सामरिया ने सहयोग किया । **आजादी का अमृत महोत्सव* *पोस्टकार्ड* *प्रतियोगिता ** रा उ मा वि केकड़ी में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पोस्टकार्ड अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जैन ने बताया कि विद्यालय के 200 छात्र छात्राओं ने माननीय प्रधानमंत्री महोदय को संबोधित करते हुए 2047 के भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अनकहे नायक विषयों पर पोस्टकार्ड पर विचार व्यक्त किए व प्रधानमंत्री जी को प्रेषित किये । मीडिया प्रभारी पारस कुमार जैन ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र वितरण आज अजमेर जिला समान परीक्षा के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा कक्षा 9 से 12 की अर्धवार्षिक परीक्षा 2021- 22 के केकड़ी ब्लॉक के सरकारी व निजी ,माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रश्न पत्र का वितरण आज दिनांक 11 दिसंबर शनिवार को प्रातः 9जे से दोपहर 2 बजे तक रा उ मा वि केकड़ी में किया जाएगा । परीक्षा प्रभारी जगदीश प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि प्रश्न पत्र शुल्क प्रति छात्र ₹11 की दर से तथा शिविरा पत्रिका शुल्क सरकारी विद्यालयों हेतु ₹200 व निजी विद्यालयों हेतु ₹300 नगद जमा कराया जा सकेगा । प्रश्न पत्र वितरण हेतु व्याख्याता रामनिवास कोली,रमाकांत पारीक व नंद किशोर गुर्जर उपस्थित रहेंगे ।