अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने राजस्थान सरकार के सफल 3 साल पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जमीनी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया जिन्होंने राजस्थान में स्थित भाजपा सरकार से संघर्ष किया जेल गए, डंडे खाए, समय-समय पर विशाल आंदोलन किये जमकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया, ऐसे सभी जमीनी कार्यकर्ताओं को राजस्थान प्रदेश की सफल 3साल की उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई एवं साधुवाद दिया है ।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि इसी तरह कार्यकर्ता ईमानदारी लगन व निष्ठा से कार्य करते रहे तो वह दिन दूर नहीं कि अगली बार भी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यह मिथक टूटेगा कि एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी की सरकार राजस्थान में बनती है।