केकड़ी 20 दिसंबर(पवन राठी)युवाओं को मौजमस्ती उस समय महंगी पड़ गयी जब पुलिस ने उनको जेल पंहुचा दिया।दोनो युवकों की हरकतें पुलिस की पैनी निगाहों से नही बच पाई और दोनो को अजमेर जेल जाना पड़ा।
केकड़ी सिटी पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों शिव प्रसाद सोनी हाल निवासी मालपुरा व अम्बापुरा निवासी रामराज सेनी को गिरफ्तार कर गहनता से पूंछताछ की तो दोनो द्वारा चोरी की वारदात कबूल की गई उनकी निशान देहि पर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली।
गिरफ्तार दोनो युवको को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा दोनो मुल्जिमो को न्यायायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
वारदात का खुलासा करने वाली टीम में थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ए एस आई रामसिंह मीणा हेड कांस्टेबल राजेश मीणा कांस्टेबल रामराज सामरिया दिनेश आदि सम्मिलित थे।