नई दिल्ली, 21 दिसंबर 2021 : केयर्न ऑयल एंड गैस, भारत की सबसे बड़ी निजी एक्स्प्लोरेशन एवं प्रोडक्शन कंपनी, को केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन (सीपीसीएचएम) के छठे संस्करण की घोषणा कर काफी गर्व महसूस हो रहा है। इसका आयोजन 19 से 26 दिसंबर 2021 तक वर्चुअल रूप से किया जा रहा है। इस अंतररराष्ट्रीय दौड़ के छठे संस्करण में 21.1 किमी की हाफ मैराथन, 10 किमी का कूल रन, 5 किमी का ड्रीम रन और 2 किमी का फन रन शामिल है। अपनी #गेटसेटवैक्सीन थीम के साथ कंपनी की इस पहल का मकसद वैक्सिनेशन का प्रसार करने का प्रयास करना है। इसके साथ ही महमारी पर नियंत्रण और समाज में अनुकूल उचित बर्ताव के लिए सभी को प्रोत्साहित करने की कोशिश करना और स्वस्थ कोविड-मुक्त भारत की दिशा में कदम बढ़ाना भी इस पहल का लक्ष्य है।
पिछले साल इस प्रतियोगिता में काफी लोगों ने भागीदारी की थी। इस साल भी इस इवेंट का वर्चुअल रूप से आयोजन किया गया है। प्रतियोगी जीपीएस बेस्ड ऐप्लीकेशन का प्रयोग कर अपनी चुनी हुई जगह से रेस में शामिल हो सकते हैं। सीपीसीएचएम का पिछला (पांचवा) संस्करण कोविड-19 पर जागरूकता फैलाने के मकसद से आयोजित किया गया था। इस इवेंट ने पिछले सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए थे। पिछले साल हुए कार्यक्रम में 23 देशों के 40,195 से ज्यादा भागीदारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। केयर्न का लक्ष्य इस बार यह रेकॉर्ड तोड़ना है।
केयर्न ऑयल एंड गैस के डिप्टी सीईओ श्री प्रचुर साहू ने कंपनी की पहल पर चर्चा करते हुए कहा, “सीपीसीएचएम का छठा संस्करण लोगों की अच्छी सेहत और सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए वर्चुअल रूप से आयोजित किया जा रहा है। केयर्न द्वारा उठाया गया यह एक और कदम है, जिसके माध्यम से वह कोविड-19 की चुनौती से मुकाबला करने और स्वस्थ भारत का निर्माण सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयासों में अपना सहयोग दे रहा है। हम केवल अपने कोर ऑपरेशंस के तहत नए-नए तेल और गैस क्षेत्रों की खोज करके ही सामाजिक योगदान देने का प्रयास ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जागरूकता फैला रहे हैं, जिसमें वैक्सिनेशन के माध्यम से महामारी से बचाव कर सुरक्षित रहना और सामाजिक रूप से उचित व्यवहार करना है। सीपीसीएचएम एक बेहतर और स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करने के हमारे नए नजरियों में से एक हैं।”
इस इवेंट में भारत समेत अन्य देशों से फिटनेस के दीवाने 50 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इन देशों में सिंगापुर, फिलीपींस, मलेशिया, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, यूएसए और ब्रिटेन शामिल हैं। पहले दिन इस दौड़ में 100 से ज्यादा शहरों के 23,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। केयर्न पीसीएचएम को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रनिंग (एआईएमडीआर) द्वारा प्रमाणित किया गया है। इसकी ब्रांड एंबेसेडर वेदांता लिमिटेड की निदेशक सुश्री प्रिया अग्रवाल हेब्बार है।
2020 और 2021 के दौरान केयर्न ऑयल एंड गैस ने वेदांता ग्रुप के तत्वाधान में कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में सरकार के प्रयासों में अपनी ओर से पूरा सहयोग दिया। केयर्न ने फील्ड अस्पताल बनाए, ऑक्सिजन की आपूर्ति में सुधार किया, वैक्सिनेशन कैंपेन आयोजित की और उचित सामाजिक प्रोटोकॉल बरकरार रखने के लिए समाज में जागरूकता फैलाई।
कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच देश के अस्पतालों में बेड और ऑक्सिजन सिलिंडर बढ़ाने की काफी जरूरत महसूस की गई। इसके लिए केयर्न ने जिला प्रशासन से सहयोग से अपनी तरह के एक अस्पताल की स्थापना की। वेदांता के फील्ड अस्पताल में आधुनिक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्टर के साथ कोविड-19 के मरीजों को समय रहते चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई। बाड़मेर के सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर 100 बेड का एयरकंडीशंड फील्ड अस्पताल बनाया गया। इसमें ऑक्सिजन सपोर्ट के साथ 90 बेड उपलब्ध थे, जबकि गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए वेंटीलेटर के सपोर्ट के साथ 10 बेड की व्यवस्था की गई। कोविड-19 की समूची दूसरी लहर के दौरान बाड़मेर में 4000 से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज किया गया. जहां केयर्न ने कोविड केयर यूनिट्स के माध्यम से भोजन, ऑक्सीजन और बेड की सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग दिया।