अमेरिकन फैलोशिप पूर्ण कर लौटने पर क्षमा आर. कौशिक का स्वागत

मीनू स्कूल के दिव्यांग बच्चों व स्टाफ से मिलकर हुई भावुक

दिनांक 22 दिसम्बर 2021: अजमेर: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास-अजमेर की सचिव एवं मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक का एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका से 4 माह की फुल ब्राइट फैलोशिप सफलता पूर्वक पूर्ण कर लौटने पर संस्था परिसर चाचियावास में मीनू स्कूल के दिव्यांग बच्चों, सागर कॉलेज के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा संस्था स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। 4 माह बाद स्कूल के दिव्यांग बच्चों व स्टाफ से मिलकर श्रीमती कौशिक भावुक हो गई। मीनू स्कूल व सागर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने फूल बरसाते हुए ढोल-ढमाके के साथ क्षमा आर. कौशिक का स्वागत किया। क्षमा आर. कौशिक ने सर्वप्रथम संस्था परिसर स्थित शिव सांई धाम में पूजा अर्चना की एवं संस्थापक स्व. सागरमल कौशिक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात बच्चों एवं स्टाफ से रूबरू होते हुए एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के इन्टरनेशनल टीचर फुल ब्राइट फैलोशिप कार्यक्रम के अपने 4 माह के अनुभव साझा किए। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि इस फैलोशिप के लिए राजस्थान से केवल मात्र उनका तथा सम्पूर्ण भारत में से 4 लोगों का चयन हुआ था जिनमें से एक वो थी। अपनी 4 माह की फैलोशिप के दौरान श्रीमती कौशिक ने अपनी फैलोशिप अवधि में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के यूनिवर्सल डिजाइन ऑफ लर्निंग के आधार पर कक्षा-कक्ष वातावरण पर एक शोध पत्र लिखा जिसके माध्यम से न केवल राजस्थान बल्कि सम्पूर्ण भारत के उन अध्यापकों को मार्गदर्शन मिल सकेगा जो दिव्यांग एवं गैर दिव्यांग बच्चों के साथ सम्मिलित शिक्षण कार्य कराते है। श्रीमती कौशिक स्वयं भी इस विषय पर अपने क्षैत्र के अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
संस्था संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक तरूण शर्मा, उपनिदेशक विशेष शिक्षा भगवान सहाय शर्मा, उपनिदेशक आजीविका कार्यक्रम नानूलाल प्रजापति, मुख्य लेखाधिकारी नेमीचन्द वैष्णव, मीनू स्कूल प्रधानाध्यापक ईश्वर शर्मा तथा संस्था के लक्ष्मण सिंह चौहान, पद्मा चौहान, श्रेया शर्मा, रामनिवास प्रजापत आदि ने भी श्रीमति कौशिक को बुके भेंट कर स्वागत किया।

(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992

error: Content is protected !!