केकडी 23 दिसम्बर (पवन राठी)आर्य समाज ने गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक एवं आर्य नेता स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस व पूर्वप्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में अग्निहोत्र कर मनाया गया।
आर्य समाज केकड़ी में आज स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान दिवस व चौधरी चरण सिंह किसान दिवस हर्षोलास पूर्वक मनाया गया ।प्रातः 9बजे हवन किया गया ततपश्चात श्रद्धानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान एवम आर्य समाज केकड़ी के मंत्री अशोक आर्य ने बताया कि स्वामी श्रद्धानन्द एक महान स्वतन्त्रता सेनानी समाज सुधारक दलितोद्धारक धार्मिक नेता थे उन्होंने गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली पर जोर दिया अंग्रेजो से डटकर मुकाबला किया ।शुद्धि आंदोलन चलाकर लाखो व्यक्तियों की वैदिक धर्म मे घर वापसी करवायी 23 दिसम्बर 1926 की दोपहर घर पर विश्राम कर रहे थे तो अब्दुल रशीद नामक व्यक्ति ने गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी ।
आज ही के दिन किसान नेता महान समाज सुधारक पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस भी है आर्य समाज केकड़ी के सभी पदाधिकारियों ने उनको नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन मे अपनाने का प्रण लिया ।
प्रधान रतन पंवार ने बताया कि हमे हमारे पूर्वजों के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके अधूरे कार्यो को पूरा करना चाहिए व अपना जीवन सफल बनाना चाहिए ।
कार्यक्रम में मूलचन्द महावर, कपूर चन्द सोनी, गणेश सिंह भाटी ,सत्य नारायण सोनी, गोपाल शर्मा, तेजमल पंवार सहित सभी आर्यजन उपस्थित रहे।