नेत्रबाधित बालिकाओ को सेवा देकर सादगी से मनाया जन्मदिन

श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवं युवामहिला संभाग अजमेर के द्वारा नेत्रबाधित बालिकाओ को मिष्ठान युक्त शुद्ध एवम सात्विक भोजन कराया गया
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमती मधु पाटनी ने बताया कि राष्ट्रीय संत एवम गो रक्षक श्री कृष्णानन्द जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित लाडलीघर आवासीय विद्यालय में 25 बालिकाएं शिक्षा के साथ साथ संस्कार ग्रहण कर रही हैं साथ ही सभी बालिकाओ को भविष्य में अपने पैरों पर खड़े होकर स्वरोजगार आदि की स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही हैं इसी कड़ी में महाराज श्री के निर्देशन में सभी बालिकाओ को धार्मिक शिक्षा भी दी जा रही हैं जिसमे बालिकाएं अन्य भजन के साथ णमोकार मंत्र एवम जैन भक्तामर पाठ भी सीख रही हैं समिति सदस्य श्रीमती सपना पाटनी ने अपनी पुत्री कुमारी रिद्धिमा का जन्मदिन दिव्यांग बालिकाओ की सेवा करके बहुत ही सादगी के साथ मनाया
इस अवसर पर समिति सदस्य श्रीमती मैना पाटनी,श्रीमती सपना पाटनी,कुमारी रिद्धिमा पाटनी तनिशा पाटनी व युवामहिला संभाग अध्यक्ष श्रीमती मधु पाटनी उपस्थित रही
मधु पाटनी
अध्यक्ष

error: Content is protected !!