देवनानी ने कहा, इससे गरीब लोगों को धुंअे की रही परेशानी से मिलेगी निजात
अजमेर, 25 दिसंबर। पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने शनिवार को वार्ड सात स्थित नागफनी में आयोजित कार्यक्रम में 51 गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया।
नागफणी में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना से गरीब लोगों को धूंअे की परेशानी से निजात मिल रही है। इस योजना के तहत चयनित गरीब परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की, जिसके तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किए जाते हैं। इससे गरीब और ग्रामीण महिलाओं को भोजन बनाने के लिए चूल्हा फूंकने की समस्या से छुटकारा मिला है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं भोजन बनाने के लिए अंगूठी या चूल्हे में धुंआ से जूझती थी। उन्होंने कहा कि इस योजना से अब तक लाखों गरीब परिवार लाभान्वित हुए हैं।
पूर्व पार्षद श्रीमती वंदना नरवाल और शहर भाजपा पृथ्वीराज मंडल के महामंत्री अनिल नरवाल ने बताया कि उन्होंने इस वार्ड में 51 लोगों की सूची बनाई और इन लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण करने के लिए यह सूची अजेय गैस एजेंसी के मालिक विकास सोनगरा को सौंपी। सोनगरा ने गरीबों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस कंपनी से यह सूची स्वीकृत कराई। देवनानी ने यह पुनीत कार्य करने के लिए श्रीमती वंदना नरवाल और अनिल नरवाल को धन्यवाद दिया। सोनगरा ने उपभोक्ताओं को गैस के उपयोग और रखरखाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पार्षद रमेश सोनी, अजय वर्मा, सुभाष जाटव, शहर भाजपा पृथ्वीराज मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल, महामंत्री अनिल नरवाल, पूर्व पार्षद कल्लू बंजारा, संजय जैदिया, गोलू सरदार, मुकेश साहू, नरसिंह बंजारा, सोहन साहू, रोहित घारू, सुनील टाक, शशि बारेसा, मुकेश बंजारा, राजेंद्र बागड़ी, मनोज जाटव, कैलाश मराठा, रोहित मेघवाल आदि मौजूद रहे।