केकड़ी 39 दिसम्बर(पवन राठी)
प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत वार्ड संख्या 37, 38, 39 व 40 का शिविर दिनांक 29.12.2021 को नगरपालिका सभा भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नियम 69 ए के 36 पट्टे, कृषि भूमि नियमन के 35 पट्टे, नामान्तरण 14 एवं निर्माण स्वीकृति 4 जारी की गई। जन्म प्रमाण पत्र 24, मृत्यु प्रमाण पत्र 4, पेंशन प्रकरण 3, विवाह पंजीयन 5 जारी किये जाकर आमजन को शिविर निरीक्षण के दौरान उपस्थित अनुपमा टेलर, क्षेत्रीय उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग अजमेर अनुपमा टेलर व प्रशासन शहरों के संग अभियान अजमेर संभाग के पर्यवेक्षक कृष्ण अवतार त्रिवेद्वी,नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू के आथित्य में पट्टे वितरण किये गये। अभियान के निरीक्षण पश्चात अनुपमा टेलर क्षेत्रीय उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग अजमेर व कृष्ण अवतार त्रिवेद्वी प्रशासन शहरों के संग अभियान अजमेर संभाग के पर्यवेक्षक, विकास पंचोली उपखण्ड अधिकारी केकडी, बसन्त कुमार सैनी अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका केकडी द्वारा राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही इन्दिरा रसोई योजना एवं रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया।
शिविर में पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान पालिका मण्डल के पार्षद रतन लाल पंवार, रमाकान्त दाधीच, रामराज शर्मा, रामधन माली, मनोज कुमावत, राजेश चैधरी, विनोद आचार्य, जितेन्द्र बोयत, राजकुमार, कुन्दन देवतवाल, रोहित सिंह चैहान तथा शिविर के दौरान पालिका कार्मिक घासी लाल गुर्जर सहायक अभियंता, भाग चन्द बैरवा कनिष्ठ लेखाकर, कपिल गौरा कनिष्ठ सहायक, रामगोपाल डांगा वरिष्ठ सहायक, शब्बीर अहमद कनिष्ठ सहायक, सोहन सिंह गौड़ कनिष्ठ सहायक, शशिकान्त दाधीच कनिष्ठ सहायक, मईनुददीन शेख फायरमैन, रविन्द्र प्रकाश पाराशर फायरमैन आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कमलेश साहू अध्यक्ष नगरपालिका ने उपस्थित नागरिकों से प्रशासन शहरों के संग अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील की।