लायंस क्लब अजेमर आस्था के द्वारा आज दिनांक 30 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से विकलांग, नेत्रहीन,असहाय विधवा,बुजुर्गो एवम अन्य जरूरतमंदों की सेवाकार्यो को संपादित करने के सहयोगी श्री राजुलाला साहेब,श्रीमती शिल्पा जी लाला एवम उदयपुर निवासी प्रभु जी कुमावत के सहयोग से उदयपुर जिले के बांसवाड़ा रोड पर खरवा रेलवे स्टेशन से पहले ग्राम केवड़ा, ग्राम मानपुरा जाली का गुड्डा जोधपुरिया साठ पुरिया के 105 विकलांग, नेत्रहीन, विधवा, बुजुर्ग व अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल का वितरण किया गया
कार्यक्रम संयोजक क्लब के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने बताया कि लायंस क्लब अजमेर आस्था के नाम से अंकित सोढ़ी ब्रांड के स्पेशल कम्बल अमृतसर से मंगवाकर इस क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के कर कमलों द्वारा आदिवासियों को प्रदान किए गए
अंत मे क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने सभी सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष