स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम

अजमेर 1 जनवरी द इंडसइंड फाउंडेशन मुंबई (हिंदुजा ग्रुप) के सहयोग से सिंधी समाज महासमिति अजमेर द्वारा स्कूली बच्चों के लिए स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम रसोई बैंक्वेट हॉल स्वामी कॉन्पलेक्स में आयोजित किया गया इस अवसर पर 13 स्कूली बच्चों को स्कॉलरशिप के चेक भेंट किए गए
कार्यक्रम की मुख्या अतिथि माहेश्वरी गोस्वामी ने कहा की इस स्कालरशिप के जरिये बच्चो को पढाई में इस कम्पटीशन के ज़माने में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा उन्होंने इंदुजा ग्रुप के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया व महासमिति को बच्चो के भविष्य के बारे में चिंता करते है उन्होंने स्वामी हिरदाराम जी की प्रेरणा से चलने वाली इस संस्था को शुभकामनाये दी
इंडसइंड बैंक के अधिकारी उज्जवल सिंह ने बच्चो को स्कूली छात्र सुविधा के अनुसार जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने के लिए प्रक्रिया बताई
अध्यक्ष कँवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि समाजके उत्थान के लिए समिति हमेशा सभी के साथ मिलकर आगे बढाने का कार्य लगातार पिछले 10 वर्षो से लगातार कर रही है
कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव हरी चन्दनानी के किया इस अवसर पर संस्था के , व आशीष जैन सहित दिनेश मूरजानी सनी खानचंदानी, प्रेम केवलरामानी, रमेश टिलवानी, हरिसुन्दर स्कूल की रुक्मणि उपस्थित थे
हरी चन्दनानी
महासचिव

error: Content is protected !!