संत शिरोमणि स्वामी हिरदाराम साहिब जी की 16 वीं वार्षिक पुण्यतिथि पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा श्रद्धा से मनाई
अजमेर 3 जनवरी। संत शिरोमणि स्वामी हिरदाराम साहिब जी की 16 वीं वार्षिक पुण्यतिथि पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पुष्कर स्थित श्री शांतानंद उदासीन आश्रम में श्रद्धालुओं संत महात्माओं और भक्तों द्वारा रामधुनी भजन कीर्तन आरती व भंडारे के साथ मनाई।
आश्रम के मंहत राममुनी ने बताया कि संत महात्माओं ने पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लिया रामधुनी, सत्संग, आरती और प्रार्थना, अरदास, भंडारे के साथ की गई। सभी भक्त सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलते रहें यही स्वामी हिरदारामजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महंत हनुमान राम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी हिरदारामजी कहते थे की सेवा करोगे तो परमात्मा को पाओगे, स्वामी जी का जीवन त्याग और सेवा के साथ तपस्यामय रहा स्वामीजी ने जीव जंतु, दीन दुखी बीमार और गायों की सेवा में श्रद्धालुओं को जोड़ा। इस अवसर पर बालक धाम आश्रम किशनगढ़ से महंत श्याम दास, ईश्वर गोविंद धाम से स्वामी ईश्वर दास, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम से गौतम साईं, प्रेम प्रकाश आश्रम से राजूराम, निर्मल धाम से स्वामी आत्मदास, श्री राम विश्वधाम से स्वामी अर्जुन दास, जतोई दरबार से फतन दास संत महात्मा उपस्थित रहे स्वामीजी के दिखाये गए रास्ते पर आज देशभर में पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्य जारी है व आज होशंगाबाद नर्मदा किनारे गरीबों को गरम शॉल, कंबल, टोपे, और जुर्राब बांटे गएआश्रम में भी गुड़ की गजक और अन्य वस्तुएं बांटी गई।
इस अवसर पर कंवल प्रकाश किशनानी, हरी चन्दनानी, गिरधर तेजवानी, प्रेम केवलरमानी, दिनेश मुरजानी, प्रकाश मूलचंदानी, पारस लौगानीं, मनीष प्रकाश, दौलत भगतानी सहित कोटा, भरतपुर, छत्तीसगढ़, संत नगर, बैरागढ़, भोपाल सहित देशभर के अनुयायी उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059