अजमेर, 30 जनवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में फाॅयसागर रोड पर हाथीखेड़ा ग्राम पंचायत के अधीन स्थित जगदम्बा काॅलोनी, चामुण्डा विहार काॅलोनी एवं आदित्य नगर में मिसिंग लिंक सडक के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 90 लाख रूपए की लागत से इन तीन सड़कों के निर्माण कार्य के लिए देवनानी की अभिशंसा पर विधायक विधान सभा बजट घोषणा की शहरी सडक योजना के तहत स्वीकृति दी गई है।
देवनानी का तीन स्थानों पर क्षेत्रीय नागरिकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इन लोगों ने देवनानी का साफे, मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। देवनानी ने बताया कि इन क्षेत्रों में सड़कें लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। पार्षदों और नागरिकों ने इन क्षेत्रों में सड़कें बनवाने का आग्रह किया।
देवनानी ने फाॅयसागर रोड स्थित जगदम्बा काॅलोनी से गली नं. 02 तक सडक (500 मी.) बनने वाली मिसिंग लिंक सड़क, फाॅयसागर रोड स्थित चामुण्डा विहार काॅलोनी में करीब बनने वाली सी.सी.सड़क (500 मी.) तथा फाॅयसागर रोड स्थित आदित्य नगर में बनने वाली मिसिंग लिंक सी.सी.सड़क (500 मी.) के कार्य का शुभारंभ किया। इन तीनों सड़कों के निर्माण पर करीब 30-30 लाख रूपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि देवनानी की अनुशंसा पर तीन करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से फाॅयसागर रोड पर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से फाॅयसागर रोड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की काॅलोनियों में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट व रोड लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की है।
तीनों काॅलोनियों में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने के मौके पर ग्राम पंचायत हाथीखेडा सरपंच लाल सिंह रावत, पंचायत समिति सदस्य गुलाब सिंह रावत, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य शंकर सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, शमशेर सिंह रावत, शक्ति सिंह, विवेक सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, हीरा सिंह रावत, लविशा रमानी, मुस्कान, राधिका सोनी, हनुमानसिंह रावत, प्रेम शंकर, कुंदनसिंह, दिलीप, धर्मा, दीपक, अनिल अग्रवाल, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।