केकड़ी 4 फरवरी(पवन राठी)राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केकड़ी विधान सभा क्षेत्र में डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए पूर्व काबीना मंत्री रघु शर्मा की अनुशंसा पर सात चीफ एनरोलर नियुक्त किये है।
केकड़ी विधान सभा के पी ओ सी रतन पंवार ने बताया कि सतीश मालू -जुगल आछेरा -सोनू सम्राट-भावेश जैन-मुकेश किरोड़ीवाल -फिरोज टांक व :रिजवान मंसूरी को चीफ एनरोलर नियुक्त कर उन्हें डिजिटल सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ये सभी बूथ स्तर तक सदस्य बनाएंगे।