अजमेर, 8 फरवरी()। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अजमेर के गैस्ट्रो एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस पी जिन्दल तथा पथरी, प्रौस्टेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार धाकड़ बुधवार, 9 फरवरी को किशनगढ़ में अपनी परामर्श सेवाएं देंगे। वे वहां दोपहर 2 से 4 बजे तक शुभम नर्सिंग होम एण्ड डायग्नोस्टिक सेन्टर, अग्रसेन नगर किशनगढ़ पर उपलब्ध रहेंगे।
गैस्ट्रो एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस पी जिन्दल ने बताया कि आहार नली, ऑंत, मलद्वार, लीवर, पैनक्रियाज, तिल्ली, पित्त की थैली, नली पेट व उदर रोग आदि से संबंधित सभी प्रकार के रोगों से पीड़ित उनसे जांच एवं उपचार परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि हर्निया, अपेंडिक्स, पथरी एवं पेट संबंधित रोगों के दूरबीन द्वारा ऑपरेशन के इच्छुक तथा मोटापा कम करने के इच्छुक भी उनसे परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
पथरी, प्रौस्टेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार धाकड़ ने बताया कि किडनी, मूत्रनली, पेशाब की नली की पथरी, प्रौस्टेट ग्रंथी का बढ़ना, दिन व रात को बार-बार पेशाब लगना, पेशाब की धार में कमी होना, पेशाब का बूंद-बूंद टपकना, पेशाब नली में रुकावट, किडनी, प्रौस्टेट, पेशाब की नली का कैंसर, खांसी व छींक के साथ पेषाब का निकलना आदि से पीड़ित एवं दूरबीन द्वारा ऑपरेशन के इच्छुक उनसे परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
अजमेर संभाग के एकमात्र एनएबीएच मान्यता प्राप्त मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की विजिटिंग सेवाओं के तहत किशनगढ़वासियों के लिए गैस्ट्रो एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस पी जिन्दल एवं पथरी, प्रौस्टेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सन्तोष कुमार धाकड़ की सेवाएं प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को उपलब्ध कराई जा रही है। कोविड-19 सरकारी गाइडलाइन के चलते चिकित्सकों की विजिटिंग सेवाओं के दौरान परामर्श करने वालों को कोरोना महामारी से बचाव संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करना जरूरी होगा।