प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा तुष्टिकरण की पराकाष्टा – दिलावर

कोटा 08 फरवरी। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तुष्टिकरण के नये फरमान पर आक्रोश जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार हिन्दुओ से इतनी नफरत करती है कि जयपुर में जेडीए एवं नगर निगम द्वारा एक नया फरमान जारी किया गया है कि जिस पुस्तेनी घर पर भगवान का मन्दिर होगा उस पुस्तेनी घर का पट्टा जारी नहीं किया जावेगा।
दिलावर ने कहा कि हिन्दू समाज ईश्वर के प्रति प्रगाढ़ आस्था रखता है और हर हिन्दू के पुस्तेनी घर पर छोटा या बढा मन्दिर बनाकर श्रृद्धा भाव से पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन यह सरकार को अच्छा नहीं लग रहा है, क्योंकि यह सरकार केवल एक समुदाय विशेष के लोगों को खुश कर उनके वोटो को प्राप्त करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती आ रही है और हिन्दूओं के हितो पर लगातार कुठाराघात कर रही है।
दिलावर ने कहा कि यह सरकार तो जिस पुस्तेनी घर में मजार होगी या नमाज अदा की जाती होगी उसको पट्टा जारी करने पर काम कर रही है। लेकिन जिस पुस्तेनी घर मंे मन्दिर निर्मित होगा उसे पट्टा नहीं देगी। यह सरकार तो कल से यह भी कहेगी कि जिस पुस्तेनी घर पर तुलसी का पौधा होगा, गौ-माता की पूजा होती होगी, गौ-माता निवास करती होगी, उस घर में रामायण, भागवत व गीता जैसा पवित्र ग्रन्थ रखा होगा तो उस पुस्तेनी घर का भी पट्टा जारी नहीं होगा। इतनी घिनोनी हरकत जिसे हिन्दू समाज कभी माफ नहीं कर सकता यह नीचता की पराकाष्टा नहीं तो और क्या है।
दिलावर ने यह भी कहा कि हां यदि मन्दिर देवस्थान विभाग में दर्ज हो या किसी ट्रस्ट का मन्दिर हो तो माना जा सकता है लेकिन बहुसंख्यक हिन्दू समाज के पुस्तेनी घरों पर उनके इष्ट के निर्मित मन्दिर का निर्माण को देखकर पट्टा नहीं देना इस सरकार की बुद्धि का दीवालियापन नही तो और क्या है। दिलावर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जयपुर शहर में परकोटों पर बने हुए अवैध घरों के पट्टे दिये जा रहे है इतना ही नहीं सार्वजनिक भूमि पर मजार बना दी गई है और उसके भी पट्टे दिये जा रहे है जो नियम विरूद्ध है, लेकिन हिन्दू समाज के अपमान व उन्हे चिढाने के लिए इस प्रकार की हरकत इस सरकार द्वारा की जा रही है। जो क्षमा योग्य नहीं है। दिलावर ने सरकार को चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि वह इस प्रकार की हरकतो से बाज आए अन्यथा बहुसंख्यक हिन्दू समाज के कोप का भाजन बनना पडेगा।

error: Content is protected !!