भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया से माफी मांगने की मांग
अजमेर! भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पार्टी के लिए अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्री पर जमकर नारेबाजी कर उग्र प्रदर्शन किया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया से माफी मांगने की मांग की
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र की भाजपा सरकार. की बेरोजगारी महंगाई एवं अन्य मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए भाजपाई इस तरह के अनर्गल एवं मनगढ़ंत बयान देकर आम जनता को गुमराह कर रही हैं !
अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र एवं साजिश रची थी उस में असफल होने के बाद भाजपा प्रदेश में अशांति फैलाने के लिए एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेसी सरकार के खिलाफ प्रचार कर रही है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए देश की 135 वर्ष पुरानी गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी पर संकीर्ण एवं विक्षिप्त मानसिकता से बयानबाजी की है भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है और आम जनता सब समझ गई है आने वाले चुनाव में जनता जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी की है। इस पर हाडोती के दबंग नेता राजेंद्र सांखला द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जो प्रचार प्रसार किया है उसकी निंदा की जानी चाहिए एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपने बयानों पर माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन निवर्तमान देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर महेंद्र सिंह रलावता नरेश चौधरी हरि सिंह गुर्जर अमोलक सिंह छाबड़ा शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल. श्याम प्रजापति नरेश सत्यावना देशराज मेहरा जय शंकर चौधरी वैभव जैन रवि शर्मा विपिन बेसिल अंकुर त्यागी मनोज कंजर नीरज यादव कमल गंगवाल राजकुमार गर्ग मनीषा मीणा अरुणा कच्छावा पार्षद रश्मि हिंगोरानी लक्ष्मी बुंदेल कपिल सारस्वत हेमंत जोधा मुनव्वर खान नितिन जैन हेमन्त शर्मा सुनील धानका सोनल मोर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।