केकडी 11 फरवरी(पवन राठी)
कुशल संगठन कर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा आज समर्पण दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाई गई।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश में राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत कुशल राष्ट्रवादी मार्गदर्शक थे जिन्होंने भारत को पुणे विश्व गुरु बनाने के लिए एक राष्ट्रवादी विचारधारा के राजनीतिक दल के गठन में अहम भूमिका निभाई और वह भारतीय जनता पार्टी के रूप में आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में स्थापित है आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलते हुए तेज समाज पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठक भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने देश के स्वतंत्र होने के बाद भारत को वापस पुरातन गौरव तथा भारतीय सभ्यता व संस्कृति को पुनर्स्थापित करने वाली विचारधारा के लिए देशभर में घूमकर जन जागरण चलाया वजन संघ के स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया राजन की पुण्यतिथि पर हम उनको हार्दिक शुभ कामना करते हुए सादर नमन करते हैं तथा प्रण करते हैं कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए अपना हर संभव योगदान प्रदान करेंगे।इस मौके पर भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र विनायका, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, महामंत्री रामबाबू सागरिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत सहित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी से पंडित जी के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए पार्टी तथा राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा पंडित जी को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की ।