कोटा 19 फरवरी। राजस्थान मंे पुलिस लूट, बलात्कार, तस्करी, हत्या में शामिल होने के बाद अब धन कमाने का नायाब तरीका निकाला है यानी पुलिस वर्दी में लोगों का अपहरण कर धन कमाओं अभियान चलाया हुआ है यह कहना है भाजपा प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर का।
दिलावर ने कहा कि राजस्थान की पुलिस में कुछ पुलिस वाले हर गलत काम में माहिर हो गये है जैसे की तस्करी, भ्रष्टाचार, बलात्कार, गौ-तस्करी, हत्या जैसे संगीन मामले तो मैं पिछले तीन सालों से सुन रहा हूं पर अब तो अपहरण कर बडी राशि वसूलने के मामले भी सामने आ रहे है। हाल ही में पाली सदर थाना क्षैत्र के हाइवे पर टोल प्लाजा के पास शिवपुरा थानाधिकारी अनिल कुमार व चार अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा पंजाब के व्यापारी सुरेन्द्र का अपहरण कर लगभग 7 लाख रूपये ज्वैलरी सहित मुक्त करने के एवज में ले लिए। यानी अब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान् अशोक जी गहलोत के नेतृत्व में पुलिस में नवाचार प्रारम्भ हो गये और होंगे भी क्यों नहीं क्योंकि अशोक जी गहलोत साहब ने अलवर में मूक बघिर नाबालिग बच्ची के साथ हुए बलात्कार को दुर्घटना में बदलने का नवाचार प्रारम्भ कर दिया है अर्थात् अब राजस्थान की पुलिस भी गहलोत साहब के नक्शे कदम पर चल रही है। अधिकांश अपराघियों से सरकार मिली हुई है। अतः उपरोक्त गंभीर प्रकरणों की निष्पक्ष जांच हो जावे तो अधिकांश कांग्रेस के बड़े नेता मंत्री, विधायक जेल जाएंगे।