विधि विद्यार्थियों की चार सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति के नाम कार्यवाहक कुलसचिव डॉ भागीरथ सोनी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लॉ कॉलेज इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में विधि विद्यार्थियों की चार सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया।
इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि आज महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर में एबीवीपी ने 4 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जिसमें साइबर क्राइम और साइबर सिक्योरिटी मे डिप्लोमा कोर्सेज प्रारंभ करने, एलएलबी द्वितीय और तृतीय वर्ष का परिणाम आने के बाद भी अंक तालिका प्रिंट होकर महाविद्यालय नहीं पहुंची जिससे तृतीय वर्ष के विद्यार्थी बीसीआई में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी स्कॉलरशिप में ऑब्जेक्शन के कारण काफी समस्या आ रही है, पी एचडी में विधि की सीट दी जाए और पीएचडी के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करवाई जाए और एलएलएम के रिवेल के फॉर्म की डेट 23 फरवरी है तकनीकी कारणों से पोर्टल बंद हो चुका है जिसे प्रारंभ किया जाए। उक्त मांगों को जल्द पूरा न करने पर एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी
इस अवसर अमित पुरोहित, गौतम सूर्या, विवेक मेघवाल, आदि एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!