सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर के अध्यक्ष मनीष गोयल एवं कोषाध्यक्ष जय गोयल ने बताया की अजमेर शहर में कल हुई अभिभावकों की बैठक के अनुसार आज निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायत आज मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, गृह विभाग, जिला कलेक्टर तथा एसडीएम अजमेर को ईमेल करके भेजी गयी। साथ ही मुख्यमंत्री सम्पर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
अभिभावक देवेंद्र गुप्ता, आशीष गोयल, सीमा गोयल, राजीव जैन, सतीश खंडेलवाल, मनीष मित्तल, कृतिका जैन, रामरतन सिंह, दिनेश चौहान, विकास मित्तल आदि ने बताया की अजमेर शहर की जिन स्कूलों द्वारा अभिभावकों को उनके बच्चों को ऑफलाइन स्कूल भेजने तथा ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए बाधित किया जा रहा है उन सभी के नाम एवं स्कूलों द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट्स भी ईमेल में संलग्न करे हैं. एवं सभी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया है की वे इस विषय में संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को ऐसे स्कूलों पर तुरंत कार्यवाही कर उन्हें पाबंद करने का आदेश पारित करें।
ईमेल में आज जयपुर के 9 स्कूलों पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई का भी हवाला दिया गया है। जिसमे अभिभावक एकता संघ राजस्थान के प्रदेश संयोजक मनीष विजयवर्गीय द्वारा की गई शिकायतों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा जयपुर की 9 बड़ी स्कूलों को पाबंद किए जाने का शासकीय आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा घनश्याम जब जाट ने जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को जारी किया हैं।
कल विभिन्न स्कूलों में अभिभावक अलग अलग टीम बनाकर करेंगे ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग
कल अजमेर शहर के कई अभिभावक अलग अलग टीम में स्कूलों के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट से सरकार के दिशानिर्देशों की पलना के अनुसार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन विकल्प देने के लिए मिलेंगे। अभिभावकों का कहना है की अगर स्कूल फिर भी नहीं माना और बच्चों को जबरन ऑफलाइन पढाई के लिए बुलाना चाहते हैं तो बच्चों के स्वास्थ्य की समस्त जिम्मेदारी स्कूल अपने ऊपर ले तथा अभिभावकों को इसके लिए स्कूल लिखित में स्वीकृति भी दे।
मनीष गोयल 9928086468