दयानंद महाविद्यालय अजमेर में 28 फरवरी 2022 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। यह दिवस भारतीय वैज्ञानिक डॉ सी वी रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव के सम्मान में माने मनाए जाने वाले दिवस के रुप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. उपाध्याय ,प्राचार्य एस.पी.सी राजकीय महाविद्यालय, अजमेर का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया तथा विज्ञान को जीवन के निकट बताते हुए कहा नोबेल पुरस्कार विजेता भारत रत्न डॉ सी वी रमन का योगदान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व रखता है।
विज्ञान स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान के छात्र संजीव टेलर ने डॉ. सी.वी. रमन के जीवन पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति देकर तथ्यो पर प्रकाश डाला मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. उपाध्याय ने बताया जीवन के किसी भी पक्ष पर प्रश्न करना विज्ञान ही सिखाता है और विज्ञान ही उनका हल ढूंढता है उन्होंने दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले भौतिक विज्ञान के कई नियम बताए और बताया सामान्य जीवन में उठना, बैठना, सोना, खड़े होना सब के पीछे फिजिक्स है ।उन्होंने प्राचार्य डॉ लक्ष्मीकांत शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञान संकाय की तरफ से इस अवसर पर निबंध कार्यशैली क्रियाशील – अक्रियाशील मॉडल , एनीमेटेड वीडियो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसका विषय था “Over changing Earth due तो science ”
कार्यक्रम का संचालन विज्ञानं स्नात्कोत्तर जूलॉजी के छात्र सौरभ विजयवर्गीय ने किया कार्यक्रम के अंत में विज्ञान संकाय की डीन डॉ. संचिता रोज़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में डॉ. सोनिया जोसेफ,नेहा शर्मा, डॉ. नूतन कुम्पावत, भूपेंद्र शख्तावत , डॉ. ऋतू शिल्पी, डॉ. अनीता शर्मा, भीम सिंह, जमील खान, प्रदीप कासनिया आदि उपस्थित रहे।
परिणाम
निबंध
III महक बोराना B.Sc. Part I Bio
II पिया शर्मा B.Sc Part II Bio
II आंचल भारद्वाज B.Sc Part III Bio
I विष्णु खींची B.Sc Part II Math
मॉडल प्रतियोगिता
III बीना व्यास B.Sc. Part II Bio
III नीरज कुमार (water Heater) B.Sc Part I
II। धनराज बोहरा, प्रियांशु शर्मा (rogetsche spiral B.Sc Part II
I देवेश सोनी , देवांशु शर्मा, भारत टाक, वंश सिंह B.Sc Part II Math
एनिमेटेड वीडियो
II विकास सायहोधर B.Sc Part I Math
I वंश सिंह B.Sc Part II