निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 6 मार्च को

केकड़ी 1 मार्च(पवन राठी) लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 6 मार्च 2022 रविवार को प्रातः 10:00 बजे निशुल्क नेत्र चिकित्सा व ऑपरेशन शिविर आयोजित होगा । लायंस क्लब केकडी के अध्यक्ष लॉयन एस एन न्याति ने बताया कि विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर श्रीमति लता अग्रवाल एवम डॉक्टर सुरेश अग्रवाल केकड़ी के सौजन्य से आयोजित होगा । प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन बृजेश गुप्ता ने बताया कि 6 मार्च 2022 रविवार को लायंस भवन पोकी नाडी जयपुर रोड केकड़ी में जांच ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया जाएगा । लायंस क्लब के सचिव निरंजन चौधरी ने बताया कि 6 मार्च को चयनित हुए ऑपरेशन वाले मरीजों को बस में बिठाकर कोटा ले जाया जाएगा । 7 मार्च को उनका लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा । कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया ने बताया कि मरीजों को ले जाने व आवास भोजन व्यवस्था लायंस क्लब केकड़ी द्वारा होगी । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने ज्यादा से ज्यादा मरीज नेत्र ज्योति बढ़ाने के लिए ऑपरेशन हेतु पधारने का आव्हान किया ।

error: Content is protected !!