विश्व वन्यजीव दिवस आज

राजेन्द्र गुप्ता
दुनिया में बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण विलुप्त हो रहे वनस्पतियों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए प्रत्येक 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे मनाया जाता है। वनों और जीवों की रक्षा के लिए कई कानून पास किये गये है। प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है इसे मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में तेजी से विलुप्त हो रही वनस्पतियों और जीव-जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसम्बर 2013 को 68वें बैठक में निर्णय लिया कि 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की। और 2014 से प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है।

विश्व वन्यजीव दिवस का इतिहास
====================
विलुप्त हो रहे वनस्पतियों और जीव-जन्तुओं को रोकने के लिए सबसे पहले 1872 में जंगली हाथी संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। उसके बाद सन् 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 68वें बैठक में घोषणा की। पहली बार 3 मार्च 2014 को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया। हर वर्ष लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस पर एक थीम जारी की जाती है। कार्यक्रम, मनोरंजन का आयोजन किया जाता है।

विश्व वन्यजीव दिवस थीम
=================
विश्व वन्यजीव दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक थीम जारी की जाती है। जिससे कि विलुप्त हो रहे वनस्पतियों और जीव-जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। विश्व वन्यजीव दिवस थीम 2022 की थीम “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को पुनर्प्राप्त करना”

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!