सर्वोदय कॉलोनी प्रवास हेतु आचार्य श्री को श्रीफल भेंट

परम पूज्य आचार्य श्री 108 अभिनन्दनसागर जी महाराज जी के परम प्रभावक सुयोग्य शिष्य परम पूज्य युवा शक्ति के प्रस्तोता विद्या वारिधि प्रखर प्रवक्ता आचार्य श्री 108 अनुभवसागर जी महाराज जी ससंघ धर्मनगरी अजमेर की छतरी योजना में विराजमान है । आज सर्वोदय कॉलोनी जैन समाज द्वारा आचार्य श्री जी से सर्वोदय कॉलोनी स्थित श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय में प्रवास हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया गया ।सर्वोदय कॉलोनी समाज के मनीष पाटनी ने बताया कि निवेदन करने वालों में विजय दंगस्या,विनय गदिया,मंगल चंद जी पाटनी,मनीष पाटनी,अभय जैन,ताराचंद सेठी,सुभाष गंगवाल,नवीन पाटनी,वीरेंद्र पाटनी,दीपक पाटनी,कमल कासलीवाल,पारस पाटनी,अशोक गोधा, सुभाष पाटनी,नरेंद्र दोषी,श्रीमती तारा गदिया, बीना गदिया, इंद्रा कासलीवाल,गुणमाला गंगवाल,अनामिका सुरलाया आदि मौजूद थे |

error: Content is protected !!