राजस्थान एकाउन्टस एसोसिऐषन के आह्वान पर शुक्रवार को धरना

राजस्थान एकाउन्टस एसोसिऐषन के आह्वान पर जिले के समस्त कार्यालयों में पदस्थापित समस्त लेखाकर्मी अपनी मांगो के समर्थन में दिनांक 11.03.2022 शुक्रवार को सामूहिक अवकाष लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर प्रातः 11ः00 बजे से धरना आयोजित किया जाकर श्रीमान् जिला कलक्टर अजमेर के माध्यम से श्रीमान् मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान हेतु पॉच सूत्रिय ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष भंवरसिंह राजावत ने बताया कि उक्त सम्बन्ध में ज्ञापन के पश्चात् सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया जायेगा।

(भंवर सिंह राजावत)
जिलाध्यक्ष
राज. अधीनस्थ लेखा सेवा,
अजमेर

error: Content is protected !!