केकड़ी 17 मार्च (,पवन राठी)बार एसोसिएशन केकड़ी के 25 मार्च 2022 को प्रस्तावित अध्यक्ष-महासचिव एवम सामाजिक व कल्याण सचिव पदों के मतदान का चुनाव प्रचार अब पुरी तरह से हाई टेक हो चुका है।तीनो ही पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी डिजिटल तकनीक द्वारा अपने मतदाताओं से संपर्क साध कर उनसे मत व समर्थन की मांग कर रहे है।
इसके साथ ही कोर्ट परिसर एवम बस स्टैंड स्थित चाय की थडियो पर भी उनको मतदाताओं की मांन मन्नुववल करते देखा गया है।
अध्यक्ष पद पर सूर्यकांत दाधीच भूपेंद्र सिंह राठौड़ व गजेंद्र कुमार गर्ग में त्रिकोणीय संघर्ष है तो महासचिव पद के लिए कमलेश शर्मा विशाल राजपुरोहित एवम महेंद्र कुमार चौधरी में त्रिकोणीय संघर्ष है जबकि सामाजिक व कल्याण सचिव पद के लिए पवन कुमार राठी श्रीमती सोनू सेन व सुनील कुमार जैन में त्रिकोणीय संघर्ष होगा।
तीनो पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपनी अपनी जीत के दावे किए है।
अब देखना यह है ये इन सभी उम्मीदवारों के दावे किसके पक्ष में हकीकत में तब्दील होते है यह तो मतदान के तुरंत बाद 25 मार्च को मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।फिलहाल तो सभी प्रत्यासी मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करने के लिए जी जान से जुटे हुए है।