खाकी पर हमले के आरोपियों को जेल भेजा

केकड़ी 10 अप्रैल(“पवन राठी)विगत दिनों सावर थाना प्रभारी आशुतोष पांडे के नेतृत्व में अनुसंधान को गई टीम पर हमले के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को अवकाश कालीन न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा रविवार को जेल भेज दिया गया।
जेल भेजे गए आरोपियों मेंरामथला निवासी राम अवतार गूर्जर कर्मवीर गूर्जर और मालेडा निवासी ब्रह्मा लाल बैरवा शामिल है।
सावर थाना प्रभारी आशुतोष पांडे ने बताया की हमले के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमो का गठन किया गया है और शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!