केकडी 29 मई(पवन राठी) केंद्रीय सैनिक कल्याण कार्यालय के निर्देशानुसार पूर्व सैनिकों ने आर्यसमाज परिसर में किया सामूहिक योगाभ्यास।
सेवानिवृत्त कर्नल दुर्गालाल रेगर ने बताया की केंद्रीय सैनिक कल्याण कार्यालय के कार्यक्रमानुसार सपंदा रोड स्थित आर्य समाज परिसर में पतंजलि योग समिति अजमेर के जिला प्रभारी सत्यनारायण सोनी के निर्देशन में सेवानिवृत सैनिकों ने उत्साह पूर्वक सामूहिक योगाभ्यास किया। जिसमे आसान ,प्राणायाम,सूक्षम व्यायाम, यौगिक क्रियाएं करवाई गई ।
सत्यनारायण सोनी ने योग एवं उनसे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया व नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।
योगाभ्यास कार्यक्रम में आर्यप्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान अशोक आर्य, योगशिक्षक विष्णु पारीक ,पूर्व सूबेदार मेजर देवराज सिंह राठौड, अध्यक्ष पूर्व सूबेदार चैन सिंह राठौड, हवलदार फूल चंद नागौरिया, हवलदार गोपाल सिंह कचछावा, बद्री लाल रेगर, हर लाल, रामधन जाट, राम स्वरूप , कपूर चंद सोनी जगदीश चंद सोनी किशनगढ़, मूलचंद महावर, कमलेश माली उपस्थित रहे।