केकडी 30 मई (पवन राठी)महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पायलट, केकड़ी मे दिनांक 17 मई से चल रहे 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर में आज विद्यार्थियों ने पक्षियों को ग्रीष्मकाल में पानी के लिए इधर उधर भटकना ना पड़े इसके लिए छायादार वृक्ष के नीचे पक्षियों के परिंडे लगाए गए एवं विद्यार्थियों को अष्टांग योग के बारे में बताया गया। कार्यवाह प्रधानाचार्य एवं शिविर प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निर्देशानुसार कक्षा 11 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को “समाज सेवा शिविर” का आयोजन किया गया शिविर के दौरान अनेक प्रकार की सामाजिक गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया आज शिविर के दौरान वरिष्ठ सहायक सत्यनारायण सोनी ने विद्यार्थियों को अष्टांग योग के बारे में विस्तार से बताया एवं अपने जीवन में योग नियमित अपनाने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में पक्षियों के लिए ग्रीष्म ऋतु में पानी पीने हेतु छायादार वृक्ष के नीचे परिंडे लगाए गए और विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि हम प्रतिदिन परिंडे को धोकर इसमें ताजा पानी भरेंगे शिविर में राजेश उपाध्याय, महावीर कुमावत, सत्यनारायण सोनी, रविकुमार बोयत ,गुलाब चंद वर्मा, जुगल किशोर वैष्णव, अनुराधा वैष्णव प्रशिक्षणार्थियों में किरण जांगिड़ आकांक्षा रेगर, काशिफा खिलजी, कोमल कंवर, कुलदीप सिंह, रितु कंवर, प्रशांत सोनी, सचिन साहू, संगीता जाट, सुनीता चौधरी सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।