राष्ट्रीय स्वाभिमान और वीरता के पर्याय महाराणा प्रताप’

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप स्मारक पर वीर शिरोमणि को पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और आमजन ने महाराणा प्रताप स्मारक सहित कार्यक्रम में रणबांकुरे प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा स्मरण किया।

वक्ताओं ने प्रताप के गौरव और स्वाधीनता संग्राम पर चर्चा की ।अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य प्रताप सिंह यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे वह आज भी जन जन के प्रेरणा स्रोत हैं। सौरभ यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।महाराणा प्रताप ने राष्ट्र की रक्षा व अखंडता को सर्वोपरी माना है। जो हमेशा अपने पराक्रम के लिए याद रहँगे।इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, सुरेश कुमार लद्दङ,अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव,अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अली अकबर, बदरुद्दीन कुरैशी, यूनुस खान ,शेख लतीफ आदि ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया |

सौरभ यादव
उपाध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग

error: Content is protected !!