कोई भी रास्ता खोजें-बेहद आसानी से:: JAGUAR LAND ROVER और WHAT3WORDS लेकर आए है दुनिया का पहला नेविगेशन समाधान

गेडन, 9 जुन, 2022: सॉफ्टवेयर-ऑवर-द-एयर (SOTA) अपडेट के माध्यम से सड़को पर अपने वाहनों में what3words टेक्नोलॉजी एकीकृत करने वाले पहले ऑटोमोटिव निर्माता के रूप में Jaguar Land Rover अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहद दुर्गम स्थानों पर भी सटिक नेविगेशन सुविधा लाए हैं।
what3words ने दुनिया को 3m x 3m वर्ग की ग्रिड में बांट दिया है, और प्रत्येक वर्ग को तीन शब्दों का एक अनूठा संयोजन दिया है: तीन शब्दों का पता। मोबाइल कनेक्टिविटी की जरूरत के बिना काम करनेवाली ’ऑलवेज़-ऑन’ टेक्नोलॉजी के माध्यम से, नए एवं मौजूदा उपभोक्ता केवल तीन शब्दों का उपयोग करके किसी भी सटिक स्थान को नेविगेट कर सकेंगे।
इस साल नए SOTA अपग्रेड के तहत कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए यह पेशकश लाई है। इससे पहले हुए अपडेट से Jaguar औरLand Rover वाहनों के 200,000 से ज्यादा मौजूदा मालिकों को Amazon Alexa का एक्सेस मिला था। कुल मिलाकर, Jaguar Land Rover ने ऑलवेज़-ऑन, ऑलवेज़ कनेक्टेड फीचर के तहत 1.3 मिलियन से अधिक वाहन-स्तरीय अपडेट एवं तीन मिलियन से ज्यादा इंजन कंट्रोल युनिट अपडेट पूरे किए है, जिससे कंपनी उपभोक्ताओं को आधुनिक लक्ज़री का बेजोड़ अनुभव प्रदान कर रही है।
अपडेट होने पर सिस्टम अपने उपभोक्ताओं को Pivi Pro इन्फोटेनमेन्ट सिस्टम पर सीधे नेविगेशन बार में तीन शब्दों का पता डालने की अनुमति देता है। पिछले 25 वर्षों से Jaguar Land Rover के नेविगेशन पार्टनर, HERE Technologies द्वारा यह एकीकरण उपलब्ध कराया गया है। HERE की एंड-टू-एंड, कनेक्टेड ड्राइविंग सेवाओं में टर्न-बाय-टर्न मार्गदर्शन, रीयल-टाइम ट्रैफ़िक और ऑन और ऑफ़-स्ट्रीट पार्किंग शामिल हैं जो ड्राइवरों को उनके पूरे सफर के दौरान सहज रूप से मार्गदर्शन देते हुए एक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करती है।
एकीकृत what3words, Jaguar और Land Rover के नए एवं मौजूदा वाहनों में उपलब्ध है जिसके साथ अडवान्स्ड Pivi Proइन्फोटेनमेन्ट सिस्टम फिट किया गया है।
Jaguar Land Rover पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के नेविगेशन प्रोडक्ट मालिक, मार्क कार्टर ने कहा: “दुनिया को बदलती यह टेक्नोलॉजी सरलता के बारे में है, जो हमारे उपभोक्ताओं को आधुनिक लक्ज़री का सहज अनुभव प्रदान कर रही है, ताकि वे कनेक्टिविटी की चिंता किए बिना, दुनिया में कहीं भी अपना रास्ता खोज सकें। HERE टेक्नोलॉजीज़ द्वारा सक्षम, what3words के साथ यह साझेदारी, विश्वस्तर पर हमारी अग्रणी SOTA क्षमता को दर्शाती है, जिससे हम अपने उपभोक्ताओं को ऑलवेज़ ऑन एवं ऑलवेज़ कनेक्टॆड सुविधाएं उपलब्ध करा सकते हैं ।
what3words के CEO और को-फाउन्डर क्रिस शेल्ड्रिक ने कहा, : “यह साझेदारी सुनिश्चित करती हैं कि आप अपने अगले रोमांचक सफर के सटिक स्थान पर आसानी और आराम से पहुंच सके। Jaguar Land Rover ने हमारी टेक्नोलोजी से सड़को पर वाहनों में होने वाले फायदों को पहचाना और हमे गर्व है कि HERE टेक्नोलॉजीज़ के साथ हमारी साझेदारी से यह संभव हो पाया।”
HERE टॆक्नोलॉजीज़ के सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट और EMEAR के जनरल मैनेजर गिनो फेरू, ने कहा: “Jaguar Land Rover के साथ सालों से काम करते हुए हमने उनकी नवीन सोच और तकनीकी आवश्यकताओं के बारे में गहरी समझ प्राप्त की हैं, जिससे हम उद्योग जगत में अग्रणी नेविगेशन समाधान लाने में कामयाब हुए है। बहुत ही खुशी के साथ हम अपनी साझेदारी के नए चरण की घोषणा कर रहे हैं: दुनिया भर में Jaguar और Land Rover में what3words को एकीकृत किया जा रहा है।”
2018 में जब what3words ने स्कॉटिश के मूल द्वीप में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासन में सुधार लाने के लिए तीन शब्दों के पते का निर्माण किया था, तब से Jaguar Land Rover और what3words साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

error: Content is protected !!