सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बहुमंजिला इमारत को ध्वस्त करने बाबत् दिया आयुक्त को ज्ञापन

15 दिवस में कार्यवाही ना होने पर पार्षद बैठगे निगम परिसर में धरने पर

आज दिनांक 09 जून 2022 – नगर निगम पार्षद नरेष सत्यावना के नेतृत्व मेें पार्षदो के षिष्टमण्डल ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बहुमंजिला इमारत निर्माण को ध्वस्त करने बाबत् माननीय आयुक्त महोदय नगर निगम अजमेर को ज्ञापन सौपा।
यह जानकारी देते हुए जनसेवक पार्षद नरेष सत्यावना ने बताया कि सावित्री स्कूल के सामने सरकारी भूमि जो जमाबंदी में नगर निगम अजमेर के नाम अंकित की गई है जिसका खसरा नम्बर 3038/41/3 जो कि पूर्व में नगर सुधार न्यास अजमेर के नाम दिनांक 03.03.2004 को नामांकन स्वीकार किया गया जिसके उपरान्त उक्त भूमि हाल ही में 4 मई 2022 को नगर निगम अजमेर के नाम जमाबंदी में दर्ज की गई है। उक्त भूमि की वर्तमान बाजार दर करोड़ो रूपये है। उक्त भूमि पर मैसर्स दीपमाला इन्फ्राएस्टेट एण्ड टाउनस प्रा. लिमिटेड के जरिये अधिकृत आर.डी पारवानी पुत्र श्री डी.डी. पारवानी निवासी अजमेर ने सावित्री स्कूल के सामने सिविल लाईन अजमेर स्थित ए.एम.सी. न. 714/18 पर जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1500 वर्गमीटर पर बहुमंजिला आवासीय निर्माण का भवन मानचित्र नगर निगम अजमेर द्वारा स्वीकृत किया गया था। उक्त भूमि चंूकि तहसील अजमेर के राजस्व रिकार्ड में खसरा नं. 3038 थोक मालियान प्रथम नगर निगम अजमेर के नाम दर्ज है। उपरोक्त अतिक्रमी ने सरकारी भूमि को अपनी बताते हुए नगर निगम अजमेर से आवासीय मानचित्र स्वीकृत करवा लिया है। फर्जी दस्तावेजो के आधार पर नगर निगम अजमेर को गुमराह करते है आवासीय मानचित्र स्वीकृत करवा कर उक्त सरकारी भूमि पर व्यवसायिक व बहुमंजिला आवासीय निर्माण कर लिया है।
ज्ञापन में आयुक्त महोदय से आग्रह किया गया है कि उक्त अतिक्रमी का स्वीकृत मानचित्र निरस्त करते हुये फौजदारी मुकद्मा दर्ज करवाया जावे एवं उक्त निर्माण को जमीदोज (ध्वस्त) कर निगम की अपनी बेषकीमती भूमि अपने कब्जे में ली जानी चाहिये। साथ ही इसमें लिप्त दोषी नगर निगम अजमेर के अधिकारी व कर्मचारियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिये। उल्लेखनिय है कि उक्त क्षेत्र ओ.सी.एफ के अन्तर्गत आता है जहॉं बहुमंजिला/व्यवसायिक निर्माण किसी भी सूरत में नहीं किया जा सकता है।
सत्यावना ने चेतावनी दी है कि उक्त मामले की गहनता से जॉंच कर जमीदोज (ध्वस्त) करने की कार्यवाही यदि नहीं की गई तो समस्त कांग्रेस पार्षदगण 15 दिवस उपरान्त निगम परिसर में धरना, प्रदर्षन करेगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रषासन की होगी।
इस दौरान षिष्ठमण्डल में पार्षद नरेष सत्यावना के साथ श्याम प्रजापति, मनीष सेठी, लक्ष्मी बुन्देल, सुनील धानका, हमीद चीता, वसीम खान व आरिफ खान मौजूद रहे।

(नरेष सत्यावना)
पार्षद एवं जनसेवक
मो. 7023305967

error: Content is protected !!