*अधिवक्ता समुदाय ने बार एसोसिएशन के बैनर तले सौंपा ज्ञापन*
केकड़ी 10जून (पवन राठी )
सीकर जिले के खण्डेला उपखण्ड में गुरूवार को रिश्वतखोरी और भ्रष्ट सरकारी सिस्टम से परेशान होकर एक अधिवक्ता द्वारा खुद को आग लगाकर सुसाईड करने के मामले में शुक्रवार को बार एसोसिएशन केकडी द्वारा संपूर्ण न्यायिक कार्य स्थगित रखा गया तथा बार एसोसियेशन केकड़ी के बैनर तले अधिवक्ताओं ने राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्रीके नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में लिप्त दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उपखण्ड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता स्व.हंसराज मावलिया की हदय विदारक हुई मृत्यु से पूरा अधिवक्ता समुदाय हतप्रभ नतमस्तक और दुखी है। अधिवक्ताओ ने बताया कि सीकर जिले खण्डेला के उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार, थानाधिकारी घासीराम मीणा व एसडीएम कोर्ट रीडर व अन्य कर्मचारियो की रिश्वतदारी व भ्रष्ट तंत्र के चलते परेशान होकर अधिवक्ता हंसराज मावलिया ने मजबूर होकर आत्मदाह किया है इस तरह की घटना से पूरा अधिवक्ता समुदाय विचलित है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से मांग कि इस घटना के जिम्मेदारी अधिकारियों को तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर गिरफ्तार करे तथा उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करे। साथ ही न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लडते हुए शहीद हुए हंसराज मावलिया के परिवारजन को सरकारी नौकरी व पचास लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बार एसोसिएशन केकड़ी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड, उपाध्यक्ष रामअवतार मीणा, मदनगोपालचौधरी ,सुरेन्द्र सिंह राठौड, बद्रीविशाल दाधीच,हेमंत जैन, अब्दुल सलीम गौरी,महावीर गुर्जर, सीताराम कुमावत, परवेज नकवी, नवल किशोर पारीक , शिवप्रताप सिंह राठौड़, शैलेंद्र सिंह राठौड़ , गजराज सिंह कानावत, निर्मल चौधरी,गोविंद सोनी ,अर्जुन सिंह शक्तावत, नितिन कुमार जैन ,सांवरलाल चौधरी, महेन्द्र चौधरी, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, द्वारका प्रसाद पंचोली,हेमराज कानावत,भैरू सिंह राठौड, आशुतोष शर्मा, , कुश कुमार बागला,नितिन कुमार जोशी, सुरेन्द्र सिंह धन्नावत, गजेंद्र कुमार पाराशर, सुनील कुमार जैन, केदार चौधरी , मिठूसिंह राठौड़, लक्ष्मीचंद मीणा,दशरथ सिंह , विष्णु कुमार साहू ,इरफान अली आदि मौजूद थे।