आनासागर पुलिस चौकी से लेकर फाई सागर चौराहा तक तकनीकी मापदंडों के विरुद्ध बनाई जा रही सड़क की शिकायत पर आज जिला कलेक्टर ने जांच कार्रवाई के आदेश दिए हैं यह जानकारी देते हुए भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने बताया कि सोमवार को अजमेर जिला कलेक्टर श्री अंशदीप से आनासागर पुलिस चौकी से लेकर फायसागर चौराहे तक सड़क के पेवरीकरण निर्माण को लेकर लिखित में शिकायत प्रस्तुत की उन्होंने जिला कलेक्टर को अवगत कराते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों तथा ठेकेदार की मिलीभगत के चलते हैं तकनीकी मापदंडों के नियम विरुद्ध सड़क का निर्माण किया जा रहा है,
जिला कलेक्टर से दखल देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की , लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने जिला कलेक्टर को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराते हुए बताया कि आनासागर पुलिस चौकी से लेकर फाई सागर चौराहे तक सड़क के पेवरीकरण पर लगभग तीन करोड़ 80 लाख रुपए राजकोष से खर्च करके अजमेर शहर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जो की तकनीकी मापदंड के नियमानुसार पूरा नहीं करते हुए सड़क का पेवरीकरण किया जाकर वह उचित ढंग से नहीं करते हुए जल्दबाजी में किया जा रहा है ,
उन्होंने जिला कलेक्टर को दिए गए शिकायती पत्र में अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान में उक्त सड़क का निर्माण तय मापदंड के अनुसार नहीं कर उबड खाबड़ निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस बनने वाली सड़क के क्षेत्र में लगभग 3 किलोमीटर का एरिया सड़क बारिश के समय डूब जाती है इससे बारिश के पानी को रोकने के लिए पहले उससे बचाव के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के दोनों और पानी की निकासी हेतु कई स्थानों पर जमीन का लेवल सड़क से जमीन का लेवल ऊपरी तौर पर है जिससे बरसात के समय पानी सड़क पर बह कर पर कुछ दिनों में पूरी सड़क खराब कर देगा और पूरी सड़क वापस खड्डे खोपचे में हो जाएगी दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी द्वारा इस संपूर्ण सड़क की लंबाई साडे 4 किलोमीटर की बताई जा रही है जबकि संपूर्ण एरिया पेवरी करण सड़क 4 किलोमीटर से अधिक नहीं है जिससे जिससे आधा किलोमीटर लगभग 500 मीटर का अधिक भुगतान अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये का राजकोष को चूना लगाया जा रहा है। यही नहीं कागज में काम पूरा दिखा कर अभियंताओं ने सड़क की मापी भी किया जाकर कागज में काम पूरा दिखा कर संबंधित ठेकेदार एवं अभियंताओं ने मास्टर रौल भी जल्दबाजी के चलते जमा करवाने की तैयारी की जा रही है, इसके साथ ही निर्माण कार्य के अंतिम भुगतान की राशि निकालने की तैयारी भी की जा रही है। इस पूर मामले को सार्वजनिक निर्माण विभाग अजमेर शहर के द्वारा मिलीभगत के चलते हैं बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। इस संदर्भ में लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने जिला कलेक्टर से आनासागर पुलिस चौकी से फाई सागर चौराहे तक सड़क के पेवरीकरण पर होने वाले मिलीभगत के चलते भुगतान पर जोकि लगभग तीन करोड़ 80 लाख का किए जाने वाले राजकोष के भुगतान पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाकर इस सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है जिस पर जिला कलेक्टर ने कारगर कदम उठाते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जांच करवाई के निर्देश जारी किया है ,